मेरी लेखनी, मेरी कविता
बसंत की मीठी खुशबू (कविता )
बसंती रंग कलियों का
बिखर कर नूर होता है
अभागा है वो दुनियाँ में
जो इससे दूर होता है।
वो पीली सरसों के फूल ,
वह लहराते खेत ,
हमारे मन को लुभाते हैं ।
देखकर यह छठा प्यारी
भ्रमर भी डोल जाते हैं ।।
सुहानी शाम खुशबू की
हमें कितना सुहाती है।
शरबती फूल की खुशबू
भ्रमर को खींच लाती है।।
हरिशंकर सिंह सारांश

