मेरी लेखनी ,मेरी कविता 
(कविता) बालअभिलाषा 

भैया मुझे दिला दो एक छोटी धोती खादी की ।जिसे पहनकर बन जाऊं मैया में भी गांधीजी ।।

आंखों में ऐनक पहनुुँगा कमर घड़ी लटकाउँगा लिए हाथ में एक लकुटिया धीरे-धीरे आऊंगा ।।

लाखों लोग चले आएंगे मेरा दर्शन पाने को ।
बीच सभा में जा बैठूंगा सच्ची बात सुनाने को।

 उनसे कहूंगा, हे मानव तुम जुल्म न आखिरकार करो ,सत्य अहिंसा को अपनाकर सपनों को साकार करो।।

 आपस की जिद्छोड़ो सारी ,बैरी का प्रतिकार करो ,जो खंड खंड करता भारत को ,उसका नरसंहार करो ।।

जागो उठो एक हो जाओ मानवता से प्यार करो।।

हरिशंकर सिंह "सारांश"