मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"अनमोल बातें में समझा रहा हूंँ।"
गुरु को समर्पित विशेषांक
तेरा नाम ले लेकर
चला जा रहा हूंँ।
तूने दिए जो मुझे
ज्ञान के पल,
उन्हें आज सबको
मैं बतला रहा हूंँ।
तेरा नाम लेकर
चला जा रहा हूंँ।
अगर पूछना है
किताबों से पूछो,
कि क्यों आजकल
मैं इतना इतरा रहा हूंँ।
तेरा नाम लेकर
चला जा रहा हूंँ।
उनींंदी सी आंखों में
सपने भरे हैं ,
उन्हें आज सबको
मैं बतला रहा हूंँ।
तेरा नाम लेकर
चला जा रहा हूंँ।
विश्वास खुद पर
सदाँ ही करो तुम,
पढ़ाई पर हर दिन
ही ध्यान दो तुम ।
ये अनमोल बातें
मैं समझा रहा हूंँ।
तेरा नाम लेकर
चला जा रहा हूंँ।।
आगे बढ़ो
नाम रोशन करो ,
यही सोचकर ,
मैं दामन को अपने
फैला रहा हूंँ।।
तेरा नाम लेकर
चला जा रहा हूंँ।।
हरिशंकर सिंह सारांश

