मेरी लेखनी ,मेरी कविता
अनमिट कहानी लिख गई (कविता) लता जी को समर्पित
कोयल सी बोली,
सूरत थी भोली,
अनमिट कहानी
लिख गई,
जाने से जिसके
कयानात हिल गई ।
सरस्वती का
अवतार थी,
हर दिल की अजीज
गुणों का भंडार थी ।
संवेदना में
क्या कहें ?
कुछ भी
समझ आता नहीं ,
पीड़ा का यह पल
हरगिज सहा
जाता नहीं ।
रब से इतनी सी
अरदास है ,
लता जी के
पुनर्जन्म की
भारत में आस है ।
रब से मेरी
यही इंतिजा
जब तक सूरज ,
चांद रहे
सुर की रानी
लता तेरा
परचम सारे संसार रहे।
ओम नमः
हरिशंकर सिंह सारांश
