मेरी लेखनी मेरी कविता
चेहरे पै चेहरा लगाकर न चलना
बदले ये दुनिया तुम ना बदलना
बदल देना दुनिया की फितरत पुरानी
अलग से लिखो तुम अपनी कहानी
यही आचरण तेरा ताउम्र भर हो
बदले न किंचित यही तेरा फन हो
इसी दौर का हाथ थामें तुम चलना
बदले ये दुनिया तुम ना बदलना!
हरीशंकर सिंह सारांश

