मेरी लेखनी मेरी कविता 
अजनबी होता शहर
(कविता)

बेगाने लोग देखे
 अजनबी शहर देखा।
मैंने हर इंसान को यहांँ 
 खुद से बेखबर देखा।।  

रोते नैन देखे 
दमकता  ललाट देखा ,
गैरों के हाथों में मरहम 
अपनों का दुलार देखा ।।

मत पूछ जिंदगी में 
इन आंँखों ने क्या क्या देखा? 
मैंने हर इंसान को 
खुद से ही बेखबर देखा ।।

हरिशंकर सिंह सारांश