मेरी लेखनी ,मेरी कविता
"आहट बड़ी अजीब है" (कविता)
आहट बड़ी अजीब है
थोड़ा डरा रहा है,
सीने में छुपा कर
ओमीक्रोन ला रहा है ।
खुशियों की सौगात है,
पर थोड़ा भरमा रहा है।
मुबारक हो दोस्तो
नववर्ष आ रहा है।।
पिछले अनुभव से
हमने जाना है ,
घर में बंद होने का ,
काम बंद होने का
मर्म हमने पहचाना है।
वो सालती निगाहें
वो बचपन का डर
वो मौतों की फेरी
वो लासों का अंबर
फिर याद आ रहा है।
मुबारक हो दोस्तो
नव वर्ष आ रहा है।
खुशियांँ मनाओ
अपनों से मिलो
मेलजोल बढ़ाओ
सभी मतभेद भुलाकर
एक हो जाओ
दामन में खुशियांँ
हजार ला रहा है।
मुबारक हो दोस्तो
नववर्ष आ रहा है ।।
स्वागत करो इसका
नई उम्मीद , नए विचार
आंँचल मेें ला रहा है ,
मुबारक हो दोस्तो
नव वर्ष आ रहा है।

