अधर्म कुटुंब में रहकर भी,
जो धर्म पक्ष में लड़ना हो,
भाई भाई में भेद नहीं कर,
निज संबंधो क़ो त्याग किये 
बस धर्म सर्वोपरि रखना हो,
तो युयुत्सु बन तुम छा जाओ,
युयुत्सु बन तुम छा जाओ!

चाहे तुम कौरव वंशज हो,
या दासी गर्भ से जन्मे हो,
तो कोई बडी ये बात नहीं,
है कोई बडी ये मात नहीं,

बस कर्म ही तुम्हारा फल होगा,
अब धर्म ही केवल संबल होगा,
तुम धर्म पर्याय का भागी बन,
तुम धर्म पक्ष में लड़ जाओ,
युयुत्सु बन तुम छा जाओ,
युयुत्सु बन तुम छा जाओ!

कुरुक्षेत्र के शंखनाद में,
आत्म मंथन तुम कर जाओ
धर्म राज के आवाहन पर,
तुम धर्म पक्ष में लड़ जाओ,
ऐसा पुरुषार्थ दिखलाओ,
इतिहास पटल पर छा जाओ 
युयुत्सु बन तुम छा जाओ,
युयुत्सु बन तुम छा जाओ!

धर्म स्थापित हो जाये तो,
तुम इंद्रप्रस्थ सम्राट बन छा जाओ,
धर्म पर्याय के संरक्षण हेतु,
युग परिवर्तक राजा परीक्षित क़ो,
धर्म का मार्ग दिखलाओ तुम,
युयुत्सु बन तुम छा जाओ,
युयुत्सु बन तुम छा जाओ!!


स्वरचित - हरीश विद्रोही