इन दिनों मैं बहुत टूट रहा हूँ,
खुद में ही तन्हा अब छूट रहा हूँ,

ना रो रहा हूँ, ना हँस रहा हूँ,
ना जाने मैं आजकल क्या कर रहा हूँ,

तेरे ख्याल क़ो सोचकर,
बस तेरे ख्याल में ही डूब रहा हूँ,

इन दिनों मैं बहुत टूट रहा हूँ,
खुद में ही तन्हा अब छूट रहा हूँ,

ना ज़ी रहा हूँ, ना मर रहा हूँ,
ना जाने क्यूँ मैं बेजान सा हो रहा हूँ,

घर से बेघर मैं हो चुका हूँ,
पता नहीं कितने अपनों,
के मन से मैं उतर चुका हूँ,

ना रो रहा हूँ, ना हँस रहा हूँ,
ना जाने आजकल मैं क्या रहा हूँ,

ना आश कोई सूझ रही है,
ना उम्मीद कोई दिख रही है,

फिर भी नाजाने कैसे,
अपने हालात से मैं लड़ रहा हूँ,
बस लड़ रहा हूँ..!!

स्वरचित - हरीश विद्रोही