कुछ भी ना कहकर बहुत कुछ कह जाती है तेरी ये बातें,
बहुत दूर रहकर भी पास होने का एहसास दिलाती है तेरी ये बातें..!!
ज़ब भी अकेले में बैठकर गहराई से सोचता हूँ तेरी प्यारी प्यारी बातें,
यकीन मानो मेरे लबों पर खुशनुमा सी मुस्कान ले आती है तेरी ये बातें,
वैसे तो हर दिन होती है तुमसे हजारों दिल की बातें,
फिर भी रात भर ख़्वाबों में भी मुझे हंसाती रहती है तेरी ये बातें,
दिन में बात करते करते ज़ब तुम कह देती हो ना कि
चलो अब कल होंगी बाकि की सभी बातें,
तो अचानक से मन उदास हो जाता है सुनकर तेरी ये बातें,
फिर सोचता हूँ एक रात के बाद फिर शुरू हो जाएंगी
हमारी बातें,
फिर बस सुबह के इंतजार में कट जाती है मेरी तमाम राते,
और एक नई सुबह में..,
फिर से शुरू हों जाती तेरी मेरी वहीं प्यारी भरी बातें..!!
स्वरचित - हरीश विद्रोही Read more Earn more Learn more
