कहानी कुछ ठीक नहीं मेरी,
शायद किरदार कुछ ठीक नहीं मेरा,
कभी मेरे बिखरते टूटते सपनों ने मुझे तोड़ा,
तो कभी मेरे अपनों ने मेरा साथ छोड़ा,
कभी रोया तो, कभी सम्भला,
कभी हँसा तो फिर से चल निकला,
मेरे अपनों से तो अच्छे गैर निकले,
शायद गैरों से मेरे बैर कम निकले,
कहानी कुछ ठीक नहीं मेरी..,
शायद किरदार कुछ ठीक नहीं मेरा..!!
स्वरचित - पार्थ विद्रोही ?️

