उसका मौन होना,
मुझे खिन्न कर रहा है,
उसका मौन होना,
मुझे मुझसे भिन्न कर रहा है,
उसका मौन होना,
मेरे अंतर्मन क़ो तोड़ रहा है,
उसका मौन होना,
मेरी साँसो क़ो छीन रहा है
उसका मौन होना,
मेरा जीवन जीना बददतर कर रहा है!
उसका मौन होना,
अब मुझे भी मौन कर रहा है
#स्वरचित - हरीश विद्रोही


