तुम्हारी बातों से,

तुम्हारी बातों के अंदाज से,

और तुम्हारी Two Liner शायरी से,

जानता हूँ मैं तुम्हारे बारे में,


कि तुम क्या चाहती हो,

तुम क्या सोचती हो,

कि कैसा बदलाव तुम चाहती हो,

वो खुद में नहीं बल्कि मुझमें,


और सुनो जानता मैं ये भी हूँ,

कि तुम कब कहाँ ख़ुश रहती हो,

और किस बात से तुम आहत होती हो


और सुनो जानता तो मैं ये भी हूँ,

कब तुम्हें मस्ती सूझती है,

और कब तुम खिलखिला कर हंसती हो,

किसके साथ रहना, बैठना पसंद करती हो,


तुम्हारा कोई बोयोडाटा नहीं है मेरे पास,

फिर भी मैं तुम्हें जानता हूँ,


तुम्हारी बातों से,

तुम्हारी बातों के अंदाज से,

तुम्हारी Two Liner शायरी से,

मैं तुमको पहचानता हूँ..!!

बहुत अच्छे से तुमको जानता हूँ..!!


स्वरचित -हरीश विद्रोही