तुमने कहा था ना
इस इतवार पक्का मिलने आउंगी तुमसे,

जो कुछ बीता है जीवन में पिछले दिनों,
सब फुर्सत में बताउंगी तुमसे,

और कहा था तुमने ये भी कि,
इस बार ऐसा कोई बहाना नहीं होगा,
जिसमे कि ना कोई रूठना,
ना कोई मनाना होगा,

लेकिन हर बार की तरह..
इस इतवार भी तुम नहीं आई..
तुम क्या ना ही तुम्हारा msg आया,
ना तुम्हारा कोई फ़ोन आया,

हर बार की तरह बस...
तुम्हारे इंतज़ार वाला इतवार ही 
बस मेरे हिस्से में आया..!!

#स्वरचित :- हरीश विद्रोही
Read more Earn more Learn more