सुनो..,
कुछ अनकही सी बात है दिल में,
तुम कहो तो कह दूँ क्या..?

तुम्हारे लिए कुछ जज़्बात है दिल में,
बुरा ना मानो तो कह दूँ क्या..?

सुनो..,
तेरी ऑंखें, तेरा चेहरा, तेरी दिलकश अदायें,
तेरी सूरत, तेरी सीरत.. कसम से बला की खूबसूरत हो तुम,
तुमको ऐतराज़ ना हो तो एक बार ज़ी भरकर देख लूँ क्या..?

अच्छा चलो कह ही देता हूँ कि मुझे इश्क़ है तुमसे,
मेरी जिंदगी के सफर की खूबसूरत सी हमसफ़र बनोगी क्या..?

#स्वरचित:- हरीश विद्रोही