जुगनुओ भरी रात होगी
तुम हंसोगी और बरसात होगी
तुम पास रहोगी तो तुमसे...
दूर होने पर तुम्हारी बात होगी
तुझे लड़ाइयों में प्यार दिखेगा
तन्हाइयों में इंतज़ार दिखेगा
मेरा हर एक शब्द
तुझे अखबार दिखेगा
तेरे मेरे नाम से
जगमग कायनात होगी
जुगनुओ भरी रात होगी
तुम हंसोगी और बरसात होगी
तेरे शहर के मौसम सुहाने होंगे
तेरी जद में जमाने होंगे
तेरे चेहरे पर जब जब मेरा असर
दिखेगा
फूल तुझे देखकर दीवाने होंगे
तुझे कह सके कुछ
इतनी किसकी औकात होगी
जुगनुओ से भरी रात होगी
तुम हंसोगी और बरसात होगी

