जो शरीर से बड़ा हो जाए, पर मन से न हो
वह जीवन नहीं जीता, बस चंचलता में मरता रहता है
बालक का चंचल मन सुंदर लगता है,
पर युवक का चंचल मन — एक अभिशाप है।”“संयमहीन मन, चाहे जिस देह में हो —
वह मृत्यु का ही कारण बनता है
और ऐसे ही चंचल मनों से भरा समाज — शवों का ही विस्तार है
अब न सोच जीवित है, न समझ जागृत — और अब बस उम्र चल रही है।
