रक्षाबंधन का अर्थ अब रक्षा का वचन नहीं रहा,

ये अब एक मौक़ा है बाज़ार को कमाने का,

और रिश्तों को तौलने का।


धागा तो अभी भी वही है,

बस मन बदल गया है

जहाँ पहले भावनाओं का चालन था,

आज वहाँ पैसों का चालन है।


और ये बदलाव आया कहाँ से?

टीवी के विज्ञापनों से,

फ़िल्मों की नक़ली चकाचौंध से,

सोशल मीडिया के दिखावे से,

और उन घरों से जहाँ त्योहार का मतलब सिर्फ़ महंगे तोहफ़ों की नुमाइश रह गया है।

लोग अपने आस-पास वालों को देखकर,

उनकी नक़ल में अपनी परंपरा तक बेच रहे हैं।