जब कोई पुरुष दोहरे अर्थों वाले वाक्य कहता है,
जिसमें ऊपर से मज़ाक होता है, और भीतर से अश्लील संकेत,
और जब स्त्री उसे मुस्कुराकर सह लेती है,
तो वहीं से शुरू होता है सम्मान की हत्या का अधूरे सुर में लिखा गया गीत
तुमसे बात करके गर्मी बढ़ जाती है
तुम जो भी पहनती हो, कमाल लगती हो
तुम्हारे जैसी दोस्त हर कोई चाहता है
मैं तो बस तुम्हारे पास बैठूं, बाकी तुम समझदार हो
ये वाक्य नहीं, विकृति हैं
ये संवाद नहीं, संकेत हैं
तुमने मौन रखा और वही मौन वह राह बन गया, जिससे तुम्हारी मर्यादा की शव गुज़रेगा।
