जिसे तुम सुगंधित कर

रचना कहकर जला रहे हो लेखन वह नहीं

लेखन वह है

जो आत्मा की खाल उधेड़ दे,

जिसे पढ़ते हुए पाठक

अपना चेहरा घृणा से मोड़ ले

सज्जा का शव मत बनो

व्याकरण की चमक में

सत्य की हड्डियाँ मत छुपाओ

अलंकार से लिपटी झूठी करुणा मरणशील है

तू लेखक है शमशान का पुरोहित नहीं

जो भाषा को सजा-संवारकर

मरे हुए विचारों की अंतिम यात्रा कराए |


लेखक -हरीश चंद्र उपाध्याय