मैं आवाहन करता हूँ परशुराम का
धैर्य का संतुलन अब ढह चुका है
वाणी की विनय अब व्यर्थ है
जब धर्म स्वाहा हो रहा हो,
तो मौन पतन की भूमिका है
मैं आवाहन करता हूँ परशुराम का
नम्रता की नहीं,
न्याय की ज्वाला का
जो न कूटनीति में पला था,
न सत्ता के समक्ष झुका थाउठ ब्राह्मण
अब वेद नहीं, वज्रवाणी बोल
अब कंठ से नहीं,
कृत्य से युद्धघोष कर तेरे पुरखे
दुष्टता के समक्ष झुके नहीं
सर धड़ से पृथक कर दिया करते थे अब तू भी
या तो मृत जनों की वंशपरंपरा बन,
या परशुराम की संतति सिद्ध कर।
