दया तब तक पवित्र है,
जब तक उसमें कोई ‘अगर-मगर’ नहीं होता
जिस दिन तुम पूछने लगो
"ये कौन है? क्यों दया करूँ?
उसी दिन से तुम ईश्वर नहीं,
एक चालाक व्यापारी बन चुके हो
कारण पूछकर की गई दया
झूठा पुण्य है
और बिना कारण की दया
मनुष्य के भीतर का देवत्व
जो केवल अपने जाति, धर्म, वर्ग, रंग, या रिश्ते पर दया करता है
वह नर नहीं, कपट में लिपटा पशु है
बिना कारण के दया करना
इस दुनिया की सबसे बड़ी क्रांति है
और सबसे बड़ा अपमान
उस सोच के लिए,
जो हर चीज़ को सौदे में तौलती है।
हरीश चंद्र उपाध्याय....
