जीवन स्वयं एक क्रूर अध्यापक है,
जो पाठ शब्दों से नहीं, आघातों से पढ़ाता है
जिसने इस पाठ को समझ लिया
वह मौन हो गया, क्योंकि अब उसे शोर की आवश्यकता नहीं रही और
जो अब भी मूढ़ बना बैठा है
वह अगली चपत की प्रतीक्षा में है,
जहाँ जीवन पुनः उसकी मूर्खता पर थूकने आएगा।
लेखक- हरीश चंद्र उपाध्याय
