दीपक सा जलते रहे

अंधेरा चीरते रहे

उम्मिदों को पंख लगे

तथापि, पांव जमीं पर रहे।


 मदमस्त आंधियां भी आवें

लौ कम हो पर जलते रहे

उज्ज्वल कल दिखता रहे

तथापि, पांव जमीं पर रहे।


बहुत कठिन है जलते रहना

जब अबुझ हो सामने वाला

पर तेरा हौसला बना रहे

तथापि, पांव जमीं पर रहे।


जलोगे तो उजाला होगा ही

समय थोड़ा लगे भले

हटेगा घुप अंधेरा भी

तथापि, पांव जमीं पर रहे।