पिता पहचान है बुनियाद है भाग्य है
पिता प्रकाश है पुण्य है तप है।
पिता आदर्श है संघर्ष है आनन्द है
पिता पथिक हैं शक्ति हैं ऊर्जा हैं।।

पिता चैन की नींद हैं
पिता धूप में छांव हैं।
पिता पावस में छाता हैं
पिता अंधेरे में उजाला हैं।।

स्नेह दबाकर डांटना आसान नहीं
बार-बार हारकर सिखलाना सहज नहीं ।
मन मारकर मन को रखना सरल नहीं
बिना पिता बने पिता को समझना आसान नहीं।।

पिता हैं तो लालसा लंबी है
पिता हैं तो जिम्मेदारी कम है ।
पिता हैं तो कमर मजबूत है
पिता हैं तो आप निश्चिंत हैं।।