फिर भी ! मै अबला हूँ ?
मैं नारी हूँ
जग की जननी हूँ
तेरा पालनकर्ता हूँ
फिर भी ! मैं अबला हूँ ?
मैंने तेरा सृजन किया है
तुझ में मैंने रंग भरा है
जग को देख रहे जिस दृग से
वह भी तो मैंने ही दी है
फिर भी ! मैं अबला हूँ ?
अग्नि परीक्षा मैंने दी है
शिव तांडव से मैंने बचाया
हर युग का इतिहास पलट लो
मेरी गाथा स्वर्णिम काया
फिर भी ! मैं अबला हूँ ?
अबकी ही तुम बातें कर लो
जल हो थल हो या हो नभ के नक्षत्र
बताओ कहाँ हूँ तुझसे पीछे
फिर भी! मैं अबला हूँ ?
पर इतना के बाद भी
कभी झड़काते हो कभी लटकाते हो
क्योंकि बस मेरी सोच, पति परमेश्वर होता है
फिर भी ! मैं अबला हूँ?
अब तो महीनों निकल जाते है
शुद्ध श्वशन पाने को
पता नही कौन कहाँ नोचने बैठा हो
टूटकर बिखरकर भी खुद ही संभलता हूँ
फिर भी! मैं अबला हूँ ?
बहुत हो चुका अब ना सहूंगी
मैं मेनका, उर्वशी हूँ तो दुर्गा भी मैं ही हूँ
ईट से ईट बजाने को तुझसे भी आगे जाना है
फिर भी !मैं अबला हूँ ?
