फेसबुक पर तो रोज मिलता हूँ ।
पर बात नही कर पाता हूँ ।
अब ऐसे क्यों मिलता हूँ ?
यही समझ नही पाता हूँ ।
दरअसल साल भर पहले ही
शायद संयोगवश मिले थे हम।
उससे तो कुछ बात नही हुई।
पर हाँ उसकी ही बात हुई।
निष्कर्ष 'ब्यूटी विथ ब्रेन ' निकला।
फिर भी मैं खुद को बांधे रखा।
इधर वो मेरे ख़्वाब में आई।
अब मैंने मित्र अनुरोध भेजा।
स्वीकारोक्ति मिलते ही धड़कन थोड़ा तेज हुआ।
पहले तो अरमान बुने पर जल्द ही डिस्क ब्रेक लगा।
अब दिल और दिमाग का द्वन्द युद्ध शुरु हुआ।
शायद इसलिए प्रोफाइल तो खोलता हूँ पर कुछ लिख ना पाता हूँ।
यक्ष प्रश्न तो यह कि आखिर ऐसा क्यों ?
जीवन के कई वसंत देखा
अध्ययन साथ कला खेल संस्कृति भी देखा
शायद ही कोई क्षेत्र अछूता रहा।
स्वयं को जाना हरपल हरदम
पर ऐसा अबूझ कभी ना था।
बात चाहे जो भी हो
सौन्दर्य से मोहित हो या
अपने आदर्श नारी का गुण देखा हो
क्या कुछ हो गया है मुझको
पता नही पर हाँ कुछ तो हुआ है मुझको।
तथापि डरता हूँ सन्देशा भी भेजने से
डरता हूँ अपने रूढ़िवादी समाजों से
डरता हूँ अपने अस्वीकारोक्ति से
डरता हूँ कहीं कुछ बुरा ना सोच लें।
निःसंदेह आशावादी हूँ
जीवन का उद्देश्य भी बहुत बड़ा है
मैं खुद को तो जला सकता हूँ संघर्ष के दरमियाँ
पर ऐसे वर्तमान में उसको भी क्या लिखूं।
अतएव नही भेजुँगा कोई संदेशा
दिल को तो समझाना ही होगा ।
पर हाँ मना भी ना कर पाउँगा उसको
गर उसका साथ मिला, कुछ भी पा लूंगा मैं।
