मैं संविधान हूं, लोकतंत्र का गीता हूं
व्यथित मन अपने उपहास पर
किसको कोसूं, किससे उम्मिदें पालूं ?
एक एक कर... सबने.. भोंका खंजर।
हूं संघर्षरत, जन्मकाल से
था कर्क ग्रसित,जल्द ही निकला
बाल्यकाल ललकपन में बीता
धांई धांई संसोधित हुआ।
किशोरावस्था में सपने बुने
लगा इतराने अपने प्रकृति पर
प्रभुत्वसंपन्न, समता, स्वतंत्रता
अभिव्यक्ति और धर्म की आजादी
सबकुछ जो था अपने अंदर।
यौवन चढ़ा सत्तर के दशक
यूं तो नाराज़ हुआ था कई बार अब तक
पर ठीक दशक के बीच कुछ खेल हुआ
लगा बंदूक कनपट्टी पर,मेरा अस्रोपचार हुआ।
सबों ने कहा दूसरा जन्म
मैं भी कुछ तरोताजा हुआ
पर शायद मैं गलत था
यह राजनीति का आदर्श बना।
सात दशक के अपने सफ़र का
जब भी अवलोकन करता हूं
साध्य - साधन - साधक
सभी निराश करता है।
सड़क से लेकर संसद तक
आम से लेकर ख़ास तक
अशिक्षित से शीक्षित तक
निज स्वार्थ में सब अंधे हैं।
नीति निदेशक कोई ना जाने
मूलाधिकारों की फ़िक्र सभी को
प्रस्तावना की बात ही छोड़ो
ना जाने किसकी नज़र लगी है।
परिवार के नव नायक से
बहुत उम्मीदें पाला था
हरियाणा,महाराष्ट्र के कृत्य देखकर
मन इससेे भी सशंकित है।
जब रोज कहीं ना कहीं
मेरी धज्जीयां उड़ाई जा रही हो
तो थके हारे इस व्यथित मन को
एक और जनक्रांति की आश-2।
व्यथित मन अपने उपहास पर
मैं संविधान लोकतंत्र का गीता हूं।
- हरिओम शंकर
दरभंगा, बिहार
