मैं हार हूं ,मुझे भी तो स्वीकार करो 



अजीब विडंबना है 

हारना कोई चाहता नहीं 

और हारे बगैर कोई जीत सकता नहीं 

 हारे बगैर कोई जीत सकता नहीं 

मैं हार हूं , मुझे भी तो स्वीकार करो।


दरअसल मैं एक सूचक हूं

 साक्ष्य हूं आपके गतिमान होने का 

जिस किसी ने भी मुझे स्वीकार किया

 मैंने उसको निखार दिया

 मैं हार हूं , मुझे भी तो स्वीकार करो।


क्षण भर के लिए भी, अगर मिला होगा

 कुछ ना कुछ सीख ही दिया होगा

 किसी ने समझा नहीं या समझकर भी लिया नहीं 

 जिसने भी समझ लिया , इतिहास बना गया।

 मैं हार हूं , मुझे भी तो स्वीकार करो।


चाहता तो हूं कि मुझे स्वीकार कर, हर कोई आगे बढ़े

 मेरी बदनसीबी, अपने ही बच्चे, 

इतना भयभीत ,इतना नफरत , 

 मौत को ही गले लगा लेते ।

मैं हार हूं , मुझे भी तो स्वीकार करो।



 क्या बताऊं मैं अपनी व्यथा ? 

कभी-कभी तो यह भी समझ नहीं आता 

मैं वहां था भी या नहीं था 

पर अक्सर मैं ही कलंकित होता हूं

मैं हार हूं , मुझे भी तो स्वीकार करो।


हो कोई गलतफहमी या हो एकतरफा प्यार

 हो कोई बीमारी या हो कोई साजिश 

वर्षों से संचित रोष हो भले

नौकरी में रिक्ति ही कम हो भले

और तो और एक समोसा ही कोई भूले भले

उसे भी 'हार' ही समझा जाता है 

फिर मौत को चुमा जाता है 

और मुजरिम मैं बन जाता हूं 

और मुजरिम मैं बन जाता हूं

मैं हार हूं मुझे भी तो स्वीकार करो



सुनो सुनो ऐ मेरे दोस्त सुनो 

मत भागो मुझसे, अपनाकर तो देखो

 जितना मुझे पचाओगे , उतना ही 'यश' बोलेगा 

 मैं हार हूं मुझे भी तो स्वीकार करो ।


कण -कण प्रेरित लक्ष्य ना ओझल

ऊर्जा का संचार बढ़ेगा

कर्म गढ़ेगा नव नव रेखा

 आनन्दीत होगा कल तुम्हारा।

मैं हार हूं , मुझे भी तो स्वीकार करो।




हरिओम शंकर

दरभंगा (बिहार)