दरअसल, सच तो यह थी कि

 मैं गिर चुका था बहुत पहले ही।

आज जो उठकर भागा 

वो मैं नहीं मेरी उम्मीदें थी।

काश! कमबख्त उम्मीदें भी

 मुझे बांधे रखता।

वो भी क्या करता, 

जब आरोप अपनों का हो 

और वह भी आपके चरित्र पर ।


एक एक शब्द जिसे सुनने मात्र से 

आप घृणा करते थे।

चुन चुन कर वहीं शब्द 

जब आपके लिए ही इस्तेमाल करें

वो भी अपना ही ख़ास

वहीं जिसके लिए आपने

हमेशा वरदान ही मांगा है

तो निसंदेह वह शब्द वो तीर ही होता है

जो भले ही प्राण ना ले

पर खुद से भी

 नज़र मिलाने लाइक भी ना छोड़ता।


ख़ैर यह जिंदगी कि फ़लसफ़ा है

आप हर वक़्त सीखते हैं।

वैसे भी हर कोई जानता है

सत्य परेशान होता है

और हां यह भी याद रहे कि

सच कभी हारता नहीं ।


आप सही है तो सही ही रहेंगे

आज नहीं तो कल 

कल नहीं तो परसों 

पर एहसास तो उसको भी होगा ही।

निश्चिंत रहे माफी तो वह मांगेगा ही।


लेकिन जो दौर अभी चल रहा है

शायद झूठ बोलना भी 

जरूर आना चाहिए

नहीं तो भले ही विजेता हों

आप दिन के अंत में

पर पूरे दिन दर्द से ही कराहेंगे।


जब लोग अपना ही

एजेंडा चलाने में मशगूल हो

तो बेहतर यही है कि

आप इंतजार करें समय का

आप का सिद्धांत आपकी आदर्श

सब फ़िज़ूल है उसके लिए

उसे तो बस हां या ना सुनना है।


कोई फर्क नहीं पड़ता उसपर

क्या गुज़र रहा है आप पर

उसे नहीं पता कि हर सवाल का जवाब

हां या ना में नहीं होती ।


विकल्प में थाहने की 

जो लत लग चुकी है जमाने को

भुगतना होगा आने वाले पीढ़ी को

संभालो स्वयं में सिमटती इस दुनिया को

जहां में काबिल और भी है

औरों को भी समझने आता है।