मै संवेदना हूँ। मानवता का बोधक हूँ। हर दु:ख का सहारा हूँ। पर आज, अपना ही सहारा ढूंढ रहा हूँ। हूँ तो हर जीव में मैं। पर मानव ने ही दुत्कार दिया। भूमण्डलीकरण,स्वार्थपरता,दुर्बुद्धि ने। मुझपे ही धावा बोल दिया। मै संवेदना हूँ। अपना ही सहारा ढूंढ रहा हूँ। मेरी मौत भी टुकड़ों में हो रही है। रोज कहीं ना कहीं मरता हूँ। बाहर ही नही,घर मे भी मर रहा हूँ। राहगीर तो राहगीर,चाचा-मामा भी शिकारी है। मैं संवेदना हूँ। अपना ही सहारा ढूँढ रहा हूँ। हे मानव!मेरी भी विनती सुन लो। फिर से बसा लो मुझको दिल में। नहीं तो ये चेतावनी भी सुन लो। गाड़ी बंगला सबकुछ होगा तेरे पास। पर जहां मै नहीं वहाँ माँ नहीं। -हरिओम शंकर।