कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
बेदाग इस जिंदगी को
दाग़दार कर दिया।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
क्या क्या ना किया
हद से ज्यादा झुका
अपने ही नज़रों में इतना गिरा
सामने ही दर्पण में देख ना सका
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
अगर स्नेह और अपनत्व है
तो बिना किंतु परंतु
बिना किसी शर्त
आदर और भरोसा भी होगा
और अगर इसमें संशय
तो जरूरत अवलोकन की
क्योंकि अधिकार तभी
जब समझे कोई।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
शायद ही कोई है
जिसे नफरत हो मुझसे
पर तुमने तो सारी
हदें पार कर दी।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
तेरा दुराग्रही सोच
संबोधन की शब्दें
अमर्यादित व्यवहार
मैं हो गया तार तार।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
बदन के कई हिस्सों पर
छनछनाता हुआ जख्म्
कुछ भी नहीं है उसके सामने
जो तुने मेरे ह्रदय को दिया।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
बातें कोई भी हो
कई आयाम होते हैं
कोई अनुमान लगाता है
तो कोई देखता है।
अनुमान लगाने वाला
कितना भी सटीक क्यों ना हो
देखने वाला ही वास्तविक होगा।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
गुस्सा हो या आंसू
सच का अपना वजूद है
झूठ खुद को कितना भी फैला ले
सच परेशान जितना भी हो
आज नहीं तो कल
झूठ की अमावस्या
और सच की पुर्णीमा
होकर रहेगी।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
कल मैंने "छिछोरे" देखी
एक बात जो समझ में आई
चीजें कभी इतनी गलत नहीं होती
कि हम इसे सुधार नहीं सकते
बस बिन किसी पूर्वाग्रह
चीजें को समझें और
'मैं ही सच' को त्यागें।
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
चलो भूलकर पुरानी बातें
हम अपने रिश्ते बचाएं
रिश्तों की मर्यादा में रहकर
आने वाले कल को देखें।
और हां एक बात और
अपने अपने परिधी में
हम भी स्वतंत्र, तुम भी स्वतंत्र
हां , हम भी स्वतंत्र, तुम भी स्वतंत्र
कमबख्त तेरी गलतफहमियां ने,
कमिना बना दिया।
हरिओम शंकर, दरभंगा।


