वक्त की नज़ाकत को समझो
बेमौसम बरसात को समझो
लहरों के तरंग को समझो
अमावस हैं तो पूर्णीमा भी है
जीवन के इस गति को समझो
जीवन के इस गति को समझो ।
बाजारवादी बोल-बाला में
समाजवाद पर संकट हैं
फल की चिंता सबको हैं
नैतिक - अनैतिक कौन देखें
जीवन के इस गति को समझो
जीवन के इस गति को समझो ।
संबंधों में आकांक्षाएं होती हैं
रिश्तों की लालसाएं होती हैं
पर लचकता की भी सीमाएं हैं
कर्तव्यों की अपनी मर्यादाएं हैं
जीवन के इस गति को समझो
जीवन के इस गति को समझो।
यूं तो हानि-लाभ या यश-अपयश
सब विधि हाथ में , तथापि
जीवन-मरण के इस चक्र में
कर्म योग की ही गणना है
जीवन के इस गति को समझो
जीवन के इस गति को समझो ।
