नववर्ष की शुभ वेला में
आप सबों का स्वागत है ।
धुंधली आकाश के सर्द हवा में,
ठिठुरन में अपनापन हों ।
नया सवेरा ,नई किरण में
नया चाह और नई राह में
खुशियाँ ही खुशियाँ हों-२।
जन जन मंगल, जग मंगल हों
नव तरंग हो ,नव उमंग हों
नव सृजन हो, नवांकुरन हों
जीवन के नव प्रसंग का
कण - कण आह्लादित हों -२।
अनसुनझी हो जो पहेली
नववर्ष में उसका हल हों
संघर्ष-विराम-संघर्ष की जीवन में
अब की बार विराम हों -२।
जय माँ भारती ,जय भारत का
विश्व फलक पर यश ही यश हों
प्रखर राष्ट्र का ज्योति पुंज बन
गौरव अतीत का पुनरावृत्ति हों -२।
पावन पुनीत हो तपोनिष्ट हों
यह धर्मभूमि हो देवभूमि हों
यहाँ धर्मानुशासन हों ।
युग ऋषियों का पुनरागमन हों
भारत भूमि का जय जय जय हों-२ ।