इंतजार था कि
हर बार की तरह
इस बार भी दीवाली पर
तुम्हारा फोन आयेगा
तुम मुझे शुभ दीपावली बोलोगी
मेरे साथ घंटों तक बात करोगी...
क्या क्या खाया..?
कौन सी मिठाई खाए...?
कपड़े लिए कि नहीं लिए...
सब कुछ पूछोगी
बिल्कुल एक पत्नी की तरह...
पटाखे मत जलाना
चोट लग जाएगी
कान बंद कर लेना जब
तेज आवाज आए...
अच्छा सुनो....
मेरे हिस्से की भी मिठाई खा लेना ठीक है
और हां! मैंने तुम्हारी पसंद की काजू कतली मिठाई लाई हूं।
इस बार ज़रूर खाना , पिछली बार बिना खाए ही सो गए थे तुम...
मै इंतजार में सारी रात जागती रही..
तुम्हारी सांसे सुनती रही..
फिर मालूम नहीं कब सुबह हो गई
मेरा इंतजार भी ख़तम नहीं हुआ
तुम अचानक से उठे गुड मॉर्निंग बोले और फिर कहने लगे अरे! सॉरी यार वो मैं थका हुआ था ना तो थोड़ा जल्दी से सो गया।
प्लीज गुस्सा मत होना..
अच्छा तुम सोई थी कि नहीं।


