विधा :- हकीकत या ख़्वाब


तुम अचानक से मेरी ज़िन्दगी में आई

अनजाने में मेरी रूह में समाई...

सिर्फ कुछ पल मेरे संग गुजारे

मेरे हाथ लगी पूरी तन्हाई....


इसे हकीकत कहूं या ख़्वाब


कभी उम्र भर साथ निभाने का वादा 

कभी प्यार कम तो कभी ज्यादा

लड़ाई झगड़े, नाराजगी जताते हुए

तुमने कर डाला सात जन्मों का वादा


इसे हकीकत कहूं या ख़्वाब


बच्चों के नाम भी रख लिए गए

उनके पढ़ाई की तैयारी भी 

कैसे गुजरेंगे उनके जीवन

सीखेंगे दुनिया दारी भी


फिर............

अचानक से तुम्हारी ज़िन्दगी में

 कोई और आ गया...

धीरे धीरे से तुम्हारे जहन में समा गया

मै भी था या नहीं ये नहीं मालूम

वो मेरी पहली प्रेमिका को चुरा ले गया


इसे हकीकत कहूं या ख़्वाब


तुम बदल तो नहीं जाओगे

और लड़कों की तरह 

मुझे भूल तो ना जाओगे

और लड़कों की तरह

मुझे उम्र भर निभाओगे ना

बीच मझधार में छोड़ तो ना जाओगे

और लड़कों की तरह.....


खैर छोड़ो जाने दो....

सब वक्त वक्त की बात है

मै तो नहीं छोड़ पाया उसे,

मै तो नहीं भूल पाया उसे

मै तो नहीं रह पाया उसके बिना


 उसके बाद आज तक कोई और 

मेरे दिल में मेरी रूह में नहीं समा सका

ये प्यार है या कुछ और

मै नहीं जानता


इसे हकीकत कहूं या ख़्वाब

मै नहीं जानता..




स्वरचित

हरिओम सुल्तानपुरी (विपुल तिवारी)