परिंदे यूं ना अजमाते,

अगर तुम दाना ना दिखाते,

खुद की भूख मिटाने को गए थे,

तूने अपनी ही भूख मिटा ली,

अगर तुम दाना ना दिखाते,

फिर लालच से उन्हे कैसे फंसाते,

अगर उनकी भुख उनपर हावी ना होती,

दाना की भी बदनामी ना होती,

क्या थी कसूर उनकी जो तुम ने मार दिए,

गई थी खुद को भूख मिटाने तुमने उनको मार दी,

क्या तेरी मानवता सो रही,

उनकी चूजा भी रो रही,

अब उनकी भुख कौन मिटाएगा,

अब उन्हे उड़ना भी कौन सिखाएगा,

अगर ना होती उन्हें दाना की भूख फिर तुम उन्हें कैसे मारते