तेरी सूरत निहारती ये आंखे,
मानव द्वारा दिया गया अपना दुःख देख सुख की ओर निहारती ये आंखे,
अब कौन मानव कहलाएगा,
इस दुनिया से कौन प्रीत निभाएगा,
सुख में कटे सौ दिन दुःख में कटे ना एक दिन,
अब क्या हीरे की तरह तरासा जाएगा,
अब कौन मानव कहलाएगा,
सदकर्मो को हम मार चुके,
मानवता को हम हार चुके,
क्या अब बागी कहलायेंगे,
जीवन की दुःख कब वापस जाएंगे,
सद्कर्मो से नाता तोड चुके हम, मानवता से मुख मोड़ चुके है,
अब कौन मानव कहलायेगा,
दया भाव रहा ना किसी में,
बिष भरे है सब अपने भीतर,
मानव भी अपना कर्म ना जानते,
मानवता की धर्म ना जानते,
मानव में कब दया भाव कब आएगा,
अब कौन मानव कहलाएगा,
HARIOM KUMAR PATHAK
