एक दिन मैं तेरी कोख में ठहरी थी

जन्म के बाद

तूने मुझे गोद में है पाली,


जब मैं बड़ी हुई तूने की मेरी सगाई,

रची थी मेहंदी मेरी कलाई,


सारी रश्म हुई पूरी - पूरी

फिर मै हो गई अब पराई,


जीवन का है सुख छीना,


अब मै ससुराल में आईं,

आते ही मुझसे सबने पूछा,

तूने दहेज में क्या है लाई,


आते ही मुझसे

ससुराल वालों ने की लड़ाई


सासू है डांटती और कभी -कभी मारती,



अब मुझे ससुराल में नहीं जीना


दहेज में है कुछ और मांगती है,


जिससे तूने की मेरी सगाई,


ओ भी नही मेरा अपना,


बन गया पराया ,


उसने है हाथ मारता कभी कभी है लात मारता,


और बोलता दहेज में है ही क्या तू लाई


तुम्हारे बाप का नहीं ये घर,


तेरा कुछ अपना नहीं सब है पराई,


अब मै जिंदगी कैसे काटूंगी अपना दुःख किस से बाटूंगी,


जीवन का बंधन कैसे निभाऊ,


अब मै प्रीत किस से निभाउ,


सब है दहेज लोभी रहते हमसे क्रोधी - क्रोधी,




अब मै कैसे समझाऊं


बोल तू ही रिश्ता कैसे निभाउ,


दिन भर करती हूं सारा काम फिर भी करते है सब मिलकर मुझको ही बदनाम,




तूने सपने की तरह पाली मुझको


फूलो की बागो की तरह सिंची मुझको दहेज लोभ में पिस रही हूं,


हा बोल मै तेरी ही बेटी बोल रही हूं,


बचपन की याद आती है मुझको बहुत रुलाती है,


तूने मुझे क्यों जन्म दिया अगर जन्म ही दिया फिर क्यों ये सितम मिला,


मै कितना सहती ये दुःख कबतक सहती,


मुझे कभी तो जाना था फिर इस दुनिया में कभी वापस नहीं आना था,


तुम रोना मत मुझे खोकर भी प्यार करना


मुझे याद कर मत रोना,


जब तेरे घर थोड़ा भी एक अंगुली जलतिर तू फूंक मारती थी,


यहां सबने मिलकर मुझे जलाई,


शायद उसने यही कर्तव्य निभाई, फिर कोई दर्द पूछने तक नहीं आया,


मै तरपती रही मौत आने तक,


ना कोई गले लगाया ना कोई सहलाया यहां तक पास भी कोई नहीं आया,


मै उस दुनिया से विदा हुई,


अब मुझे कुछ नहीं कहना,


तुम खुश ही रहना,तेरी क्या कसूर थी,


हुआ वहीं जो किस्मत को मंजूर थी,


दहेज लोभी ने जला दिया,मुझे मौत की नींद सुला दिया,


अब मै कभी नहीं मिलने आऊंगी,घर भी वापस नहीं जाऊंगी,


दहेज लोभी ने जला दिया,मुझे मौत की नींद सुला दिया,


Hariom Kumar Pathak