कोई नोटिफिकेसन नही मिलेगा तुमको 

एकतरफा इश्क़ में वेरिफिकेसन नही मिलेगा तुमको 


गर किसी ने तरस खाकर किया है मुहब्बत तुमसे 

फिर वो डेडिकेसन नही मिलेगा तुमको 


जुल्फें , जज़्बात और ताल्लुकात जितना उलझाओगे 

इनका सिम्पलिफिकेसन नही मिलेगा तुमको 


गर तुम्हें अपने प्यार पे यकीन नही तो ना सही 

अब कोई जस्टिफिकेसन नही मिलेगा तुमको 


जिस्म से रूह तक बहुत सादा है तनहा 

इसका ब्यूटीफिकेसन नही मिलेगा तुमको