वो प्रथम क्षण जब झंकार हुई 

स्वर फुटे लय बने राग हुए 

कौन सा वो प्रथम क्षण था 

ताल लगे आलाप लिए 

अब तक ये प्रश्न विकट है 

अनादि का कब जन्मदिवस है 


माता कौन , पिता कौन 

बन्धु कौन , संबंधी कौन 

मित्र कौन , शत्रु कौन 

शिष्य कौन , गुरु कौन 

बंधन मुक्त भाव प्रकट है 

अनादि का कब जन्मदिवस है 


सूक्ष्म , विशाल जग के निमित्त 

गुण , दोषों के निमित्त 

सृजन , विनाश के निमित्त 

काल , अकाल के निमित्त 

वही निरस वही सरस है 

अनादि का कब जन्मदिवस है