तपिश की इस आग को
पुरुसार्थ के राग को
बिन बसंत के फ़ाग को
तुम पर लगाये हर दाग़ को
जिंदा रखो...
दुनिया की हर एक लात को
वक्षस्थल पर घात को
जीवन सतरंज की मात को
काली डरावनी रात को
जिंदा रखो....
आशा की महज भ्रांति को
दबी सोच में क्रांति को
हार से जीत तक कि उत्क्रांति को
धैर्य से लिपटी शांति को
जिंदा रखो....
जिज्ञासा के तरवराट को
अज्ञानशामक धोबीघाट को
जीत पहले की घभराट को
भीतर मैं संचित झंझनाट को
जिंदा रखो......
जिंदा रखो ,क्योकि
ये शब्द मात्र नही
नही ये कोई दिवास्वप्न
अभिलाशा की कोहनी पे
गुड़ की टिकिया नही
ये तुम्हे निचोड़ लें एतने क्रुर नही
छड़ी घुमाके सब ठीक करदे ऐसे सुर(देवता)नही
पथ छोड़ जाए ऐसे मजबूर नही
तो ये क्या हे
तुम्हे दिया
ये बलदायीं ईंधन है
भागवत का सींचन है
रण मे साथ खड़ा देवकीनंदन हे
साक्षात विजयश्री का अभिनंदन है
अब,
उठो संभलो, यदि माँ ने पिलाया हो क्षीर
संधान करो तरकस मे जो भी हो तिर
ये दिव्यास्त्रों का युद्ध नही
जीतेगा वो जिसमे हैे धैर्य धीर
तुम महावीर तुम रणधीर
तुम केशव के तुम कर्मवीर
अब बुद्ध बनो प्रबुद्ध बनो
अविरल ज्ञान से सुद्ध बनो
भीडो, भीतर जारी महाद्वन्द से
मन विकार के जयचंद से
वाणीविलाश मन धननंद से
●'हार्दिक'आत्मचिंतन से
नई कठोर रणनीत घडो
दुनिया को कल देख लेंगे
उठो आज अब खुद से युद्ध लड़ो,,।

