पहला प्यार क्या है
जब भी ज़िक्र होता है कि पहला प्यार क्या है
सब कुछ मिला सा, सब छिन गया सा
मिलना बिछड़ना ये तय करता है
प्यार तो पहला ही होता है बाद में तो गलती ही होती हैं
कभी किसी को भुलाने को, कभी खुद को दोबारा रुलाने को
प्यार के बाद बिछड़न, फिर गलती करना
गलती को भुलाने के लिए फिर गलती करना
सिलसिला यूं ही चलता रहता है,
वक़्त भी यूं ही निकलता रहता है
अगर गलती से गलती हो भी गई
उसी बीच पहली मोहब्बत मिल जो गई
सब कुछ भूल के फिर प्यार करने लगा जाते हैं
गलती करने से मानो थक से जाते हैं
देखा है मैंने, ये कोई फिल्मी बात नहीं है
यकीन मानो ये कोई बकवास नहीं है


