निभाने की बात, चस्के वालों के मुंह से
खैर आप कोई नशा तो करते नहीं होंगे
बस मरते होंगे रोज किसी नए हुस्न पर
मोहब्बत तो आप किसी से करते नहीं होंगे
डरते होंगे सच की परछाई से भी वैसे तो
मगर कभी धोखा देने से डरते नहीं होंगे
थाली के चमचे बने होंगे, ना जाने कितनों के
मोहब्बत तो आप किसी से करते नहीं होंगे
यूं तो गुमान होगा फरेबी चेहरे पर आपको
पर कभी आइने से अपना ज़िक्र करते नहीं होंगे
की होंगी नुमाइश झूठे इश्क़ की लाखों वैसे
मोहब्बत तो आप किसी से करते नहीं होंगे
