ज़िंदगी यूँ अश्कों से भर जाएगी,
जब याद आएगी ख़ुशी मर जाएगी ।।
आज नहीं तो कल फ़ना होना है,
तमाम उम्र ऐसे ही गुज़र जाएगी ।।
अपने एहसास लफ़्ज़ों में ढाल दे,
शायरी ख़ुद-ब-ख़ुद निख़र जाएगी ।।
समझती है मोहब्बत इक गुनाह है,
मोहब्बत करेगी तो सँवर जाएगी ।।
नन्हीं सी कली है प्यार से थामों,
ज़ोर से पकड़ोगे तो मर जाएगी ।।
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
