तुम्हें कुछ भी नहीं कहना है,

चुपचाप रहकर सब सहना है ।।


इक रोज़ ज़िन्दगी बदलेगी,

बस हक़ पर टिके रहना है ।।


सदाक़त सिपर बन जाएगी,

जुर्म के आगे नहीं झुकना है ।।


तू मज़बूत बन मजबूर नहीं,

यहाँ सख़्त राहों से गुज़रना है ।।


हो इस्तक़ामत हासिल जिस में,

हम को उसी साँचे में ढलना है ।।


'हनीफ़' इक अलग मिज़ाज है,

जहाँ गिरे वहीं से उठना है ।।


~हनीफ़ शिकोहाबादी