तरक़्क़ी का लिबास ओढ़ कर चल दिए,
आप हम को तन्हा छोड़ कर चल दिए ।।
किए थे जो वादे, उन वादों का क्या ??
आप तो हर वादा तोड़ कर चल दिए ।।
कहा था साथ होंगे उम्र भर हम आप के,
और आप हम से मुँह मोड़ कर चल दिए ।।
ज़माने भर की क़समें खाईं थी आप ने,
आप हर इक क़सम तोड़ कर चल दिए ।।
ख़्याल नहीं अब आप को हनीफ़` का,
कि आप तो हमें झिंझोड़ कर चल दिए ।।
~ #हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️
Twitter--@Er_Wr_Haneef
Fb/insta/other-- @haneefshikohabadi


