तरक़्क़ी का लिबास ओढ़ कर चल दिए,
आप हम को तन्हा छोड़ कर चल दिए ।।
किए जो आप ने उन वादों का क्या ??
आप तो हर वादा तोड़ कर चल दिए ।।
कहा साथ देंगे आप का उम्र भर,
फिर किस लिए मुँह मोड़ कर चल दिए ।।
खाईं ज़माने भर की क़स्में आप ने,
आप हर इक क़सम तोड़ कर चल दिए ।।
ज़रा ख़्याल नहीं आप को हनीफ़ का,
किस तरह हमें झिंझोड़ कर चल दिए ।।
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
@haneefshikohabadi
