मैं दर्द से कराहता रहा,

तब भी मुस्कुराता रहा ।।

सबने अकेला कर दिया,

और बज़्म सजाता रहा ।।


सुकूँ चैन सब छिन गया,

जब भी गुनगुनाता रहा ।।

ज़िंदगी दूर होती रही,

आँख हर घड़ी रोती रही ।।


ज़ख्म और नासूर हुए,

सब अपने दूर हुए ।।

अश्क बहते हुए सोते रहे,

तमाम उम्र हम रोते रहे...............।।


मुझ को तो इंसानों से प्यार रहा,

सब को दौलत का इंतिज़ार रहा ।।

मैंने क्या सोचा और क्या चाहा,

इस पे किस का ए'तिबार रहा ।।


ये ज़िंदगी

धुआँ-धुआँ हो गयी,

अच्छी-खासी

बे-ज़ुबाँ हो गयी ।।


लोग नोचते रहे,

मैं चीखता रहा,

दर्द समेटते हुए 

मैं चलता रहा ।।


काम लोगों के आते रहे

तो सब को लुभाते रहे

ख़्वाब सब के संजोते रहे,

तमाम उम्र हम रोते रहे.................।।


धुआँ-धुआँ

सब हसरतें हो रहीं,

अब ख़त्म सब

ज़रूरतें हो रहीं ।।


ज़िंदगी में कहीं

और निकल रहे,

खाली हाथों को

हम मल रहे ।।


कोई सदा अब न सुनाई दे,

कोई अपना ना दिखाई दे ।।

ज़िंदगी को जहन्नुम बना रहे,

यहाँ लोग बहुत आज़मा रहे ।।


सब कुछ अपना खोते रहे,

तमाम उम्र हम रोते रहे...................।।


~#हनीफ़_शिकोहाबादी