आज फिर कहाँ हम जा रहे हैं,

लोगों को बहुत आज़मा रहे हैं ।।

किसी को हालात से क्या लेना,

सब के सब दामन छुड़ा रहे हैं ।।


इंसान-इंसान से अब लड़ रहा है,

बस अपना-अपना वो कर रहा है ।।

हर शख्स यहां अब बदल रहा है,

और नफ़रत की चालें चल रहा है ।।


राजा हुए अब चोर यहाँ पर,

बांध रहे कैसी डोर यहाँ पर ।।

ख़ुद ही खींचें और चिल्लाएँ भी,

ख़ुद ही भड़काएँ, समझाएँ भी ।।


भोली भाली जनता ये को लूट रहे,

बनकर नेता ख़ुद जेलों से छूट रहे ।।

ग़रीब को हो रहे हैं खाने के लाले,

और ये दस लाख का पहन सूट रहे ।।


देकर हम को ये पकौड़ारोज़गार,

करते हैं डिग्री को हमारी शर्मशार ।।

पकोड़ा ही तलवाना है तो न पढ़ने दो,

हमें भी ख़ुद की तरह अनपढ़ रहने दो ।।


क्या ग़ज़ब इनकी सियासतदारी है,

जनता से बढ़कर राजनीति प्यारी है ।।

ऐसी सियासत पे लानत है बस लानत है,

इन्हें ये सुनने की पड़ चुकी अब आदत है ।।


अफ़्सोस...


हर बार की तरह पहले ए'तिबार करते हैं,

फिर इंतिज़ार और बस इंतिज़ार करते हैं ।।


"""""""""

"सब से पकौड़ा ही तलवाओगे

फिर खाने वाले कहाँ से लाओगे 

अगर ऐसा हो गया तो तुम मियाँ

बड़ा पछताओगे बड़ा पछताओगे "

""""""""""

~ #हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️


Twitter _@Er_Wr_Haneef


Fb/insta_@haneefshikohabadi